पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

प्राइवेट फिटनेस को लेकर टैक्सी चालकों ने किया प्रदर्शन

चम्पावत(आरएनएस)। कुमाऊं टैक्सी यूनियन महासंघ की ओर से वाहनों की फिटनेस की प्राइवेट व्यवस्था के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया। टैक्सी संचालकों ने आरोप लगाया कि प्रदेश के 13 जिलों में से केवल चम्पावत जिले में ही फिटनेस व्यवस्था प्राइवेट की गई है। जबकि अन्य जिलों में अभी भी फिटनेस की व्यवस्था सरकारी स्तर पर की जा रही है। महासंघ की ओर से जल्द पूर्ववत व्यवस्था लागू नहीं होने पर प्रदेश भर में उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। रविवार को टैक्सी यूरिन कुमाऊं महासंघ उपाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट के नेतृत्व में टैक्सी मलिकों और चालकों ने भैरवां स्थित स्टेंड पर धरना प्रदर्शन किया। कहा कि प्राइवेट फिटनेस के कारण आए दिन समस्त गाड़ी वाले परेशान हो रहे हैं। यूनियन महासंघ उपाध्यक्ष ने कहा हर गाड़ी वाले के ऊपर मार पड़ी है, कभी गाड़ियों का टैक्स बढ़ता है और कभी इंश्योरेंस बढ़ता है कभी बैंक का ब्याज देना पड़ता है। हर टैक्सी चालक मालिक टैक्सी को चलाकर अपने घर का पालन पोषण करते हैं। टैक्सी वालों के ऊपर प्राइवेट फिटनेस होने के आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि चम्पावत जिले में भी फिटनेस की पुरानी व्यवस्था लागू नहीं की गई तो प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में पवन सिंह, जगदीश सिंह, नरेश कुमार, गिरधर सिंह, केएस बिष्ट, जगत सिंह रावत, दीपक राम, गणेश पुजारी, मदन धौनी, बहादुर सिंह सामंत, संजय राम, खीमानंद, पुष्कर धौनी, भुवन सिंह, अमरनाथ, पुष्कर सिंह आदि टैक्सी चालक शामिल रहे।

Related posts

छोटे घर को बड़ा दिखाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके, लगेगा अच्छा

admin

खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां

admin

विश्व पर्यावरण दिवस  के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने भीमताल  झील परिक्षेत्र में पौध रोपण किया

admin

Leave a Comment