पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर लोक भवन में अखंड पाठ शुरू

देहरादून। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर शनिवार को लोक भवन में तीन दिवसीय अखंड पाठ का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) और प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर सहित लोक भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रद्धापूर्वक प्रतिभाग किया तथा प्रसाद ग्रहण किया।
राज्यपाल ने पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष मत्था टेककर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की। उन्होंने प्रकाश पर्व के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं भी दीं।

Related posts

पारदर्शी भर्ती, लीक-प्रूफ परीक्षा और AI के उपयोग पर दिया जोर, NIRF-NAAC रैंकिंग सुधारने को कहा

admin

डीएम ने आरडब्लूडी एवं डीएलडीए के  निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा की

admin

केदारनाथ धाम में आस्था के नाम पर हो रहा हुड़दंग

admin

Leave a Comment