पर्वत संकल्प
हरिद्वार

बिना पढ़े दस सैंकेड में पास हो गए नगर निगम के 38 प्रस्ताव  

हरिद्वार(आरएनएस)।  नगर निगम के निर्वाचित बोर्ड की बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक में ही 15 कांग्रेसी पार्षद भाजपा के चालीस पार्षदों पर भारी पड़ते दिखे।  कांग्रेसी पार्षदों ने नगर निगम चुनाव में मतदाता सूची से मतदाताओं के नाम गायब होने पर सहायक नगर आयुक्त से जवाब मांगा। इस पर भाजपा पार्षद लामबंद होकर इसका विरोध करने लगे। दोनों ओर से जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा और जमकर हंगामा हुआ। हंगामे के बीच बहुमत के आधार पर हाथ उठवाकर बिना पढ़े ही दस सेकंड में अड़तीस प्रस्तावों को पास कराकर मेयर समेत सभी भाजपा पार्षद बाहर निकल गए। इसका कांग्रेसी पार्षदों ने जमकर विरोध कर सभागार के बाहर धरना-प्रदर्शन किया।

Related posts

शारदीय नवरात्र: पहले दिन घरों और मंदिरों में हुई मां शैलपुत्री की पूजा

admin

चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान

admin

मुख्यमंत्री ने कुंभ मेला हरिद्वार हेतु रु. 234.55 करोड़ की लागत से 34 महत्वपूर्ण कार्यों का किया शिलान्यास  

admin

Leave a Comment