पर्वत संकल्प
क्राइम हरिद्वार

हरिद्वार : दहेज में 25 लाख न मिलने पर उत्पीड़न का आरोप

हरिद्वार(आरएनएस)। शिवालिक नगर क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न समेत गंभीर आरोप लगाकर कोतवाली रानीपुर में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला हेल्प लाइन को दी गई शिकायत में शिवालिक नगर निवासी शिप्रा त्यागी सेठी पुत्री भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2020 में प्रभजोत पाल सिंह, निवासी तृतीय तल पर्यावरण अपार्टमेंट विकास पुरी दिल्ली के साथ हुई थी। आरोप है कि अगले ही दिन उसकी सास आशा सेठी ने दहेज में दिए गए जेवरात अपने पास रख लिए थे। आरोप है कि दहेज में 25 लाख रुपये और एक कार की मांग शुरू कर दी गई। उसके गर्भवती होने के दौरान पिता ने पांच लाख की रकम दे दी। उसके बाद उसने पुत्र को जन्म दिया।

Related posts

बुद्ध पूर्णिमा का स्नान आज,  शहर क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

admin

नाबालिग हॉकी खिलाड़ी से दुष्कर्म के आरोप में कोच गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने जीएसटी बचत उत्सव के तहत हरकीपैड़ी में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

admin

Leave a Comment