उत्तराखण्ड क्राइम

नाबालिग हॉकी खिलाड़ी से दुष्कर्म के आरोप में कोच गिरफ्तार

हरिद्वार(आरएनएस)। सिडकुल पुलिस ने नाबालिग हॉकी खिलाड़ी से दुष्कर्म के आरोपी कोच भानु प्रकाश को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित हॉकी खिलाड़ी को बयान के लिए कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस कोच को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है। राष्ट्रीय खेल से ठीक पहले हुए इस शर्मनाक घटना से खेलप्रेमी हतप्रभ हैं। ऋषिकेश से रविवार देररात सिडकुल थाने पहुंचे नाबालिग हॉकी खिलाड़ी के पिता ने पुलिस को लिखित में शिकायत देकर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया था। पिता ने पुलिस को जानकारी दी थी कि उसकी 16 वर्षीय बेटी पिछले एक माह से राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए हॉकी टीम में चयन के लिए यहां प्रेक्टिस के लिए आई हुई है। रोशनाबाद के स्पोर्ट्स स्टेडियम में रोजाना खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं।

Related posts

सूबे में बनेंगे 232 पीएम-श्री स्कूल, प्रथम चरण में केन्द्र सरकार ने स्वीकृत किये 142 विद्यालय

राष्ट्रपति मुर्मु के उत्तराखण्ड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल और सीएम ने किया स्वागत

सर्दियों में घटाना चाहते हैं वजन, तो वेट लॉस के साथ ही इन वजहों से डाइट में शामिल करें पपीता

Leave a Comment