उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हरेला की शुभकामना

parvatsankalp,16,07,2022

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को समर्पित लोक पर्व ‘‘हरेला‘‘ उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक परम्परा का प्रतीक है। यह पर्व हमें सम्पन्नता, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का भी सन्देश देता है। पर्यावरण संरक्षण तथा प्रकृति को महत्व देने की हमारी परम्परा रही है।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरेला सुख-समृद्धि व जागरूकता का भी प्रतीक है। हमारी आने वाली पीढ़ी को शुद्ध वातावरण मिल सके इसके लिए सबको वृक्षारोपण व पर्यावरण संरक्षण के प्रति ध्यान देना होगा। ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से आज दुनिया भर के देश चिंतित हैं। यह पर्व ग्लोबल वार्मिंग के खिलाफ लड़ने का भी संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण के साथ उनके संरक्षण के प्रति भी ध्यान देना होगा।

Related posts

सर्दियों में बच्चे को कितने घंटे डायपर पहनना चाहिए? रोजाना इतनी देर पहनने से खतरा

चारधाम यात्रा से पहले अधूरे हैं निर्माण कार्य : बुटोला

admin

नैनीताल : प्रधान प्रत्याशी का नामांकन रद करने के आदेश पर हाईकोर्ट की रोक

admin

Leave a Comment