पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में कोरोना के 156 नए केस, एक मौत

देहरादून, Parvatsankalp,19,08,2022

उत्तराखंड में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 156 नए मरीज मिले हैं। जबकि 120 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। इसके साथ एक्टिव केस की संख्या 1006 पहुंच गई है। बीते 24 घंटे में एक मरीज की मौत हुई है। प्रदेश में सैंपल पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 7। 52% है। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, एक जनवरी 2022 से लेकर अभी तक प्रदेश में 1,01,974 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 96,993 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 95। 12% है। वहीं, इस साल अब तक 314 मरीजों की मौत हुई है।

पिछले 24 घंटे में देहरादून में 71 कोरोना केस मिले हैं। वहीं, अल्मोड़ा में 7, चमोली में 1, हरिद्वार में 10, नैनीताल में 30, पौड़ी गढ़वाल में 13, पिथौरागढ़ में 5, उधम सिंह नगर में 16 और उत्तरकाशी में 1 मरीज मिला है।
वैक्सीनेशन: प्रदेश में शुक्रवार को 7,152 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन हुआ है। अभी तक कुल 86,48,468 लोग फुल वैक्सीनेट हो चुके हैं। वहीं, 15 से 17 साल तक के 4,50,922 बच्चों को दोनों डोज और 12 से 14 साल के 2,84,022 बच्चों को दोनों डोज लग चुकी है।

Related posts

मुख्यमंत्री ने किया स्वतंत्रता सेनानी शहीद केसरी चंद को नमन

admin

वन मंत्री और शहरी विकास मंत्री ने हरेला पर्व पर पौधे रोपे

अल्मोड़ा में धूमधाम से मनाया गया तीज पर्व

Leave a Comment