पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

पौड़ी में चिकित्सकों को पर्याप्त व्यवस्था हो: महाराज

देहरादून(आरएनएस)। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से दूरभाष पर बात कर पौड़ी जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की पर्याप्त व्यवस्था कराने का आग्रह किया। महाराज जल्द ही पौड़ी जिले के भ्रमण पर जाने वाले हैं। पौड़ी अस्पताल में पिछले दिनों मिली खामियों का संज्ञान लेते हुए उन्होंने इस मुद्दे को मुख्यमंत्री के सामने उठाया। कहा कि जिला अस्पताल की आपातकालीन सुविधाओं में भी इजाफा करने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि जिला अस्पताल में गंभीर रूप से बीमार और घायल मरीजों की उचित देखभाल सुनिश्चित करने के लिए सभी स्वास्थ्य सुविधाएं, आवश्यक दवाएं और चिकित्सकों के साथ ही पैरा मेडिकल स्टाफ का होना जरूरी है।

Related posts

अल्मोड़ा : जागेश्वर धाम में श्रावणी मेले का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने वर्चुअली भेजीं शुभकामनाएं

admin

देवभूमि के 25 साल और आधी आबादी की उपलब्धियों-चुनौतियों पर करेंगे मंथनः मंत्री रेखा आर्या

admin

उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य : गृह सचिव

admin

Leave a Comment