पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

शादी के दो साल बाद फांसी पर लटकी मिली महिला, पति पर केस

देहरादून,16,06,2022

शादी के दो साल बाद विवाहिता पति के किराये के कमरे में फांसी पर लटकी मिली। महिला के परिजन दून पहुंचे तो उन्होंने दामाद और उसकी भाभी के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। महिला के मायके वालों का आरोप है कि दामाद के अपनी भाभी से अवैध संबंध थे। इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

रायपुर थानाध्यक्ष मनमोहन नेगी ने बताया कि बुधवार रात नथुवावाला में एक महिला के आत्महत्या करने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो सुरेंद्र कौर (34) पत्नी जोगिंदर सिंह निवासी हिमपुर दयाल, थाना कोतवाली बिजनौर कमरे में पंख से रस्सी के सहारे लटकी हुई थी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर मोर्चरी में रखवाया। गुरुवार को महिला के मायके वाले पहुंचे तो उनकी मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

घटना को लेकर महिला के पिता बलजीत सिंह निवासी भाग्य विहार, थाना अमन विहार, दिल्ली ने तहरीर दी। कहा कि उनकी बेटी की शादी चार जुलाई 2020 को जोगेंद्र से हुई थी। आरोप है कि वह अपनी भाभी के मकान पर रहता था। यहां उसके भाभी से अवैध संबंध थे। इसे लेकर पति पत्नी में विवाद होता है। साथ ही आरोप लगाया कि जोगेंद्र ने बेटी को चार महीने में पांच लाख रुपये और प्लाट दहेज में दिलाने की चेतावनी दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की जोगेंद्र और उसकी भाभी ने हत्या की है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related posts

सब्जी काटने के कारण फट-कट गए हैं हाथ तो काम आएगा सरसो का तेल

भूत बंगला बॉक्स ऑफिस: मंडे टेस्ट में स्लो, फिर भी अक्षय कुमार की फिल्म ने पार किया वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा

admin

कक्षा प्रबंधन एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) पर शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

parvatsankalp_editor

Leave a Comment