पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड देहरादून

कक्षा प्रबंधन एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) पर शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

विद्यालय में शिक्षण की गुणवत्ता को और अधिक प्रभावी, नवाचारी एवं छात्र-केंद्रित बनाने के उद्देश्य से *The B.D.M School, Herbertpur* में कक्षा प्रबंधन (Classroom Management) एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 (NEP 2020) पर आधारित एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।

 

कार्यशाला के रिसोर्स पर्सन के रूप में *CBSE Resource Person श्री नवनीत विजलवान* ने शिक्षकों को प्रभावी कक्षा प्रबंधन, विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षण, नवीन शिक्षण पद्धतियों, दक्ष कक्षा संचालन, मूल्यांकन प्रणाली तथा NEP 2020 के प्रमुख प्रावधानों पर विस्तृत एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यालय के प्रशासक श्री कार्तिक गर्ग, उपप्रधानाचार्य श्री नीरज चौरसिया तथा शिक्षकगण विकास कुमार, सतपाल चौहान, स्वाति, लक्ष्मी, रितिका, कुमकुम, शबनम, ज्योति, पूजा एवं शेफाली उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं व्यावहारिक बताया और प्राप्त ज्ञान एवं कौशल को अपनी कक्षाओं में प्रभावी रूप से लागू करने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण विधियों, प्रभावी कक्षा प्रबंधन, नवाचार आधारित शिक्षण तकनीकों तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं समग्र शिक्षा प्रदान करने के लिए सशक्त बनाना था।

प्रशिक्षण के समापन पर विद्यालय प्रशासन ने रिसोर्स पर्सन का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Related posts

सेहत के लिए बेहद लाभदायक है चक्र फूल, जानिए इसके सेवन से मिलने वाले फायदे

जी-20 कार्यक्रम को लेकर निकाली उत्साह रैली

डार्क चॉकलेट खाने से मधुमेह का खतरा कम हो सकता है, लेकिन दूध से नहीं

Leave a Comment