पर्वत संकल्प
Uncategorized

३० जून तक सभी बूथों पर नियुक्त करने होंगे बूथ लेवल एजेंट: धस्‍माना

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण माहरा ने प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिलों के अध्यक्षों व महानगर अध्यक्षों को उनके जिले/महानगर में पढ़ने वाली विधानसभाओं के बूथ लेवल एजेंट बीएलए 2 नियुक्त करने के लिए बीएलए 1 नियुक्त किया है। यह जानकारी प्रेस से साझा करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राज्य की सभी विधानसभाओं के हर बूथ पर हर राजनैतिक पार्टी को बीएलए नियुक्त करना है जो अपने बूथ पर वोटर लिस्ट बनाने वोटर लिस्ट में किसी नए मतदाता के नाम को जोड़ने या हटाने मतदाता सूची की पुनरीक्षण के कार्यों में सरकारी बीएलओ का सहयोग करेंगे व चुनावों के संपन्न होने तक पूरी प्रक्रिया में पार्टी की ओर से पार्टी के प्रतिनिधि के रूप में प्रतिभाग कर सकेंगे। श्री धस्माना ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर बीएलए बनाने के लिए पार्टी ने जिला अध्यक्षों को अधिकृत किया है जो अपने अपने संगठनात्मक जिले में पढ़ने वाली विधानसभाओं में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारियों व प्रमुख कार्यकर्ताओं से समन्वय बना कर प्रत्येक बूथ पर निष्ठावान कार्यकर्ता को पार्टी का अधिकृत बीएलए नियुक्त करेंगे। श्री धस्माना ने बताया कि उक्त कार्य को हर जिला अध्यक्ष को आगामी तीस जून तक पूरा करना है ताकि पार्टी बीएलए की सूची चुनाव आयोग को उपलब्ध करवा सके। श्री धस्माना ने कहा कि उक्त कार्य को गतिमान बनाने के लिए पीसीसी शीघ्र ही सभी जिलों में पार्टी के पर्यवेक्षक व प्रभारी नियुक्त करेगी जो राज्य की सभी विधानसभाओं में जा कर इस कार्य को तेजी से संपन्न करवाएंगे।

Related posts

मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने ईएफसी में विभिन्न प्रस्तावों को अनुमोदन दिया  

admin

उत्तराखंड में जनवरी से सितम्बर 2025 तक कटे 8643 चालान, 2405 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड

admin

साइबर अपराध के प्रति पुलिस ने आम जनता के साथ छात्रों को किया जागरूक

admin

Leave a Comment