पर्वत संकल्प
Uncategorized

साइबर अपराध के प्रति पुलिस ने आम जनता के साथ छात्रों को किया जागरूक

रुद्रप्रयाग,10,10,2025

रुद्रप्रयाग। पुलिस विभाग ने जनपद के सार्वजनिक स्थलों एवं विद्यालयों में साइबर अपराधों से बचने के लिए लोगों को जागरुक किया। साथ ही नशे को रोकने एवं यातायात नियमों का पालन करने की अपील भी लोगों से की गई।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग मनोज नेगी व प्रभारी साइबर सेल निरीक्षक राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से नगर पालिका वाहन पार्किंग रुद्रप्रयाग में वाहन चालकों, वाहन स्वामियों एवं सवारियों को राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरुकता माह के तहत साइबर क्राइम एवं साइबर सुरक्षा की जानकारी देकर लोगों को जागरुक किया। उपस्थित लोगों को साइबर हस्त पुस्तिका और साइबर जागरुकता पम्पलेट वितरित किए। थाना अगस्त्यमुनि पुलिस ने राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्रों को डिजिटल युग में साइबर अपराधी विभिन्न माध्यमों जैसे डिजिटल अरेस्ट, फर्जी वीडियो कॉलिंग, फिशिंग लिंक, बैंकिंग फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया हैकिंग आदि तरीकों से साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया। बताया कि लोगों को किसी भी अज्ञात व्यक्ति के कॉल या लिंक पर विश्वास न करने, अपने बैंक विवरण, ओटीपी या व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करने की जानकारी दी। वहीं चौकी दुर्गाधार क्षेत्रान्तर्गत पुलिस ने नशे के दुष्प्रभाव एवं इसको रोकने के उपाय, यातायात नियमों की जानकारी एवं यातायात नियमों के पालन का महत्व, जनहित के लिए प्रचलित विभिन्न पोर्टल एवं आपातकालीन महत्वपूर्ण नम्बरों (112, 1930, 1098) की जानकारी दी।

Related posts

जलवायु क्षेत्र में भारत की ग्यारह वर्षों की प्रगति : भूपेंद्र यादव

admin

होली का त्यौहार भारतीय जीवन मूल्यों की सशक्त पहचान : डी.डी.मित्तल

admin

उत्तराखंड में जनवरी से सितम्बर 2025 तक कटे 8643 चालान, 2405 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड

admin

Leave a Comment