पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड क्राइम

बेखौफ चोरों ने खंगाले दो घर, लाखों के जेवरात, सामान और नगदी ले उड़े

ऋषिकेश, Parvatsankalp,11,03,2023

शहर से सटे इलाकों में चोरी की घटनाएं नहीं थम रही हैं। अभी नंदूफार्म में चोरी की घटना का खुलासा भी नहीं हुआ है कि बेखौफ चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए दो और घरों को खंगाल दिया है। चोर नगदी और जेवरात लेकर फरार हो गए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही जल्द खुलासे का दावा किया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक श्यामपुर क्षेत्र में कैनाल रोड स्थित गली नंबर 11 में रीना पत्नी रवींद्र कुकरेती के बंद घर का चोरों ने ताला तोड़ा। सोने का गले का हार, मंगलसूत्र, कान की बाली, नथ, अंगूठी और 20 हजार रुपये साफ कर दिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जबकि, दूसरी घटना गुमानीवाला स्थित अमितग्राम में हुई। पुष्पेंद्र पुत्र रतिराम निवासी गली नंबर 27 बी ने शिकायत दी कि अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर, ट्रक का जीपीएस सिस्टम, दो पुराने फोन, एक टोस्टर और कीमती सामान उड़ा लिया। पुलिस ने पुष्पेंद्र की शिकायत पर भी केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक खुशी राम पांडे ने बताया कि चोरी की वारदातों के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी चोरों की पहचान के लिए खंगाला जा रहा है। जल्द क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा किया जाएगा। बता दें कि, नंदूफार्म में भी अज्ञात चोरों ने एक घर में दिनदहाड़े सेंध लगाते हुए लाखों रुपये के आभूषण नौ मार्च को चोरी कर लिए थे। इस मामले में पुलिस ने दुर्गा पाल पत्नी मोहन की शिकायत पर केस दर्ज किया था।

Related posts

मुख्यमंत्री धामी ने की ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हेतु निवेश के लिए विभागों द्वारा जिन परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है उनकी समीक्षा

जिला प्रशासन ने किया निगम क्षेत्रों में जलजमाव की समस्या को दूर करने के लिए बड़ा एक्शन प्लान तैयार

admin

सीएम धामी ने  किया नैनीताल में आयोजित  माँ नन्दा-सुनन्दा महोत्सव-2024 के शुभारंभ अवसर पर कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित  

Leave a Comment