पर्वत संकल्प
मनोरंजन

मनोरंजन : जेलर 2 पर विद्या बालन बोलीं-तड़का सबने लगाया पर असली जायका तो रजनीकांत ही हैं

विद्या बालन हमेशा अपनी अलगग-अलग पटकथाओं और भूमिकाओं से दर्शकों को चौंकाती हैं। हिंदी सिनेमा में सफलता के बाद अब वो नेल्सन दिलीपकुमार की फिल्म जेलर 2 से एक बार फिर साउथ का रुख कर रही हैं। फिल्म में विद्या कांता का किरदार निभाएंगी, जिसकी पारिवारिक भावनाएं बेहद मजबूत हैं। भारतीय सिनेमा के थलाइवा रजनीकांत के साथ उन्होंने पहली बार स्क्रीन शेयर की है। हाल ही में विद्या ने अपनी इस फिल्म और किरदार पर खुलकर बात की।
विद्या ने कहा, मैं जानती थी कि जेलर रजनीकांत की फिल्म है, क्योंकि मैंने ये फिल्म देखी है और मुझे यह बेहद पसंद आई थी। रजनीकांत की फिल्म तो रजनीकांत की ही होती है। मुझे खुशी है कि नेल्सन ने कांता जैसे दिलचस्प किरदार के लिए मुझे चुना। रजनी सर के साथ स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान और गर्व की बात है।
विद्या ने आगे इशारा किया कि फिल्म में दर्शकों के लिए बड़ा सरप्राइज क्या होगा।
अपनी भूमिका पर बात करते हुए उन्होंने कहा, कांता मेरे लिए एक बेहद दिलचस्प किरदार है। वो अपने परिवार से बेइंतहा प्यार करती है और उनकी रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। जेलर यूनिवर्स में हर कोई अपना खास तड़का लगाता है, लेकिन असली पकवान तो हमेशा रजनीकांत ही होते हैं।
जेलर 2 को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) से यू/ए 16+ सर्टिफिकेट मिल गया है।
फिल्म करीब 2 घंटे 45 मिनट की है।
सीक्वल में राम्या कृष्णन, योगी बाबू और मिरना वापसी कर रहे हैं, वहीं एसजे सूर्या, सूरज वेंजरामूडू, मिथुन चक्रवर्ती, अन्ना राजन और जतिन सरना भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
2023 की ब्लॉकबस्टर का हिस्सा रहे मोहनलाल और शिव राजकुमार इस सीक्वल में भी दिखाई देंगे। इसके साथ ही विजय सेतुपति भी फिल्म का हिस्सा हैं।
साल 2023 में रिलीज हुई जेलर तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल रही, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए थे। उधर फिल्म में रजनीकांत ने भी अपने अंदाज से खूब वाहवाही लूटी थी।
अब कलानिधि मारन के सन पिक्चर्स बैनर तले बनी इसका सीक्वल जेलर 2 भी तहलका मचाने के लिए तैयार है। यह धमाकेदार मल्टीस्टारर फिल्म 15 अक्टूबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।

Related posts

फिल्म मां का ट्रेलर रिलीज, बेटी को शैतान से बचाने के लिए रक्षक और भक्षक बनीं काजोल

admin

मनोरंजन :टीजर के साथ जेलर 2 का एलान, 74 की उम्र में दमदार एक्शन करते नजर आए सुपरस्टार रजनीकांत

मनोरंजन : बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रही जन नायकन, 4 दिनों में वर्ल्डवाइड कमाई 200 करोड़ के पार

admin

Leave a Comment