मल्हान रेंज में वन विभाग के नियमों को चुनौती!
अधिकारी ने मशीन ले जाने से किया था मना, फिर किसके आदेश पर जंगल में हुई लकड़ियों की लोडिंग?
देहरादून के जंगलों में वन विभाग के नियमों की खुलेआम अनदेखी का मामला सामने आया है। जंगल की सुरक्षा और वन संपदा के संरक्षण की जिम्मेदारी संभालने वाले विभाग की नाक के नीचे आखिर कौन नियमों को ताक पर रखकर काम कर रहा है?
मामला मल्हान रेंज का है, जहां जंगल के भीतर बिना अनुमति और बिना पंजीकरण नंबर वाली पंजा मशीन पहुंचने और उससे लकड़ियों की लोडिंग किए जाने की तस्वीरें सामने आई हैं।
हैरानी की बात यह है कि रेंज अधिकारी का कहना है कि उन्होंने मशीन को जंगल में ले जाने से साफ मना किया था। इसके बावजूद मशीन जंगल के अंदर पहुंच गई।
अब सवाल यह है कि जब अधिकारी की अनुमति नहीं थी, तो आखिर किसके इशारे पर जंगल में पंजा पहुंचा? और इस पूरे मामले में ठेकेदार शिवम की क्या भूमिका है
जंगलों को बचाने के लिए सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। वन विभाग लगातार वन संपदा की सुरक्षा के दावे कर रहा है, लेकिन मल्हान रेंज से सामने आई तस्वीरें इन दावों की हकीकत पर सवाल खड़े कर रही हैं।
तस्वीरों में जंगल के भीतर पंजा मशीन से लकड़ियों की लोडिंग होती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि मशीन को जंगल के अंदर ले जाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में लकड़ियां लोड की जा रही थीं।
लेकिन सबसे बड़ा सवाल मशीन की अनुमति और उसके पंजीकरण को लेकर है। क्या वन विभाग ने इस मशीन को जंगल में काम करने की स्वीकृति दी थी? अगर नहीं, तो फिर वन क्षेत्र में मशीन कैसे पहुंची?
इस पूरे मामले पर जब मल्हान रेंज अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने पंजा मशीन को जंगल के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी थी। उन्होंने मशीन को बाहर ही रोकने का निर्देश दिया था।
फिर भी मशीन जंगल के अंदर पहुंच गई और लकड़ियों की लोडिंग शुरू हो गई। रेंजर के इस बयान के बाद ठेकेदार शिवम पर सवाल और भी तेज हो गए हैं। आखिर किसके दबाव या किसके आदेश पर मशीन जंगल में घुस गई?
क्या ठेकेदार ने अपने स्तर पर ही फैसला लिया या ऊपर से कोई हरी झंडी मिली थी? यह सवाल अब पूरे मामले की जांच की मांग कर रहा है।
तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि पंजा मशीन पर कोई स्पष्ट पंजीकरण नंबर भी दिखाई नहीं दे रहा। वन क्षेत्र में बिना अनुमति और बिना वैध दस्तावेजों वाली मशीन का घुसना सिर्फ नियमों का उल्लंघन नहीं, बल्कि वन संरक्षण कानूनों की खुली अवहेलना है।
अगर रेंज अधिकारी की मनाही के बावजूद मशीन अंदर पहुंच सकती है, तो फिर जंगल की सुरक्षा का दावा कितना खोखला है? स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर गुस्सा है। वे पूछ रहे हैं कि क्या जंगल अब सिर्फ ठेकेदारों की मनमर्जी का अड्डा बन गया है?
मल्हान रेंज का यह मामला सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की लापरवाही को उजागर करता है। रेंज अधिकारी की मनाही के बावजूद पंजा कैसे पहुंचा, लकड़ियों की लोडिंग किसके संरक्षण में हुई और ठेकेदार शिवम की इसमें क्या भूमिका है — इन सवालों के जवाब वन विभाग को देना होंगे।
इस मामले की आगे की जांच पर नजर रखेगा। अगर आपके पास इस घटना से जुड़ी और जानकारी या सबूत हैं तो हमें बताएं।
वन विभाग से मांग है कि इस मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच कराई जाए। दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो, ताकि जंगल में नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले किसी और को हिम्मत न हो।
