पर्वत संकल्प
Uncategorized

ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर 30 वाहनों के चालान, एक वाहन सीज

चमोली(आरएनएस)।सुरक्षित यातायात को लेकर जिलाधिकारी संदीप तिवारी के निर्देशों पर शुक्रवार को छिनका में उपजिलाधिकारी चमोली राजकुमार पाण्डेय और सम्भागीय परिवहन अधिकारी ज्योति शंकर मिश्र ने संयुक्त निरीक्षण किया और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर 30 वाहनों के चालान किए और एक वाहन सीज किया। जिसमें ओवर स्पीड के 15, ड्राइविंग लाइसेंस के 08, सीट बेल्ट के 04 बिना हेलमेट के 02 चालान किए गए तथा एक वाहन को फिटनेस सर्टिफिकेट न होने के कारण सीज किया गया।
इस दौरान उन्होंने वाहन चालकों को सुरक्षित यातायात को लेकर यातायात नियमों का पालन करने को कहा।

Related posts

पौडी : मंत्री महाराज ने दी अपने विस क्षेत्र को सड़क, होम-स्टे सहित करोड़ों की योजनाओं की सौगात  

साइबर अपराध के प्रति पुलिस ने आम जनता के साथ छात्रों को किया जागरूक

admin

धामी ने किया चंपावत के देवीधुरा स्थित मां वाराही धाम में लगने वाले प्रसिद्ध बगवाल मेले में प्रतिभाग

Leave a Comment