पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

चैसर की महिलाओं ने की क्षेत्र में नशे पर पूर्णतया रोक लगाने की मांग

पिथौरागढ़। विण ब्लॉक के चैसर गांव की महिलाएं अराजक तत्वों के आतंक से परेशान हैं। महिलाओं का कहना है कि क्षेत्र में नशे के कारण अराजकता का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों के साथ ही अन्य क्षेत्रों से लोग शराब से लेकर चरस का सेवन करने पहुंच रहे हैं। कहा कि अराजक तत्वों के कारण महिलाएं अपना कामकाज छोड़ घरों में कैद होने को मजबूर हो गई हैं। मंगलवार को विधायक मयूख महर के नेतृत्व में महिलाओं ने एसपी लोकेश्वर सिंह को ज्ञापन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चैसर क्षेत्र में इन दिनों वृहद स्तर पर नशे का कारोबार चल रहा है। महिलाओं ने पुलिस से क्षेत्र में नशे पर पूर्णतया रोक लगाने की मांग की है। इस दौरान भुवन पांडे, महेंद्र लुंठी, त्रिलोक महर, गौरव महर, शंकर महर, अंजू, रेखा, रागिनी, शशिकला, निर्मला, कमला, भागीरथी, कलावती, रेनू, कविता आदि मौजूद रहे।

Related posts

दो साल से नहीं मिला संविदा कर्मियों को महंगाई भत्ता  

उत्‍तराखण्‍ड माने बाप का राज्‍य : भाग 1 अवैध खनन कर करोंडों के राजस्‍व की चोरी

राज्यपाल ने भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के 78वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया  

Leave a Comment