पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

चैसर की महिलाओं ने की क्षेत्र में नशे पर पूर्णतया रोक लगाने की मांग

पिथौरागढ़। विण ब्लॉक के चैसर गांव की महिलाएं अराजक तत्वों के आतंक से परेशान हैं। महिलाओं का कहना है कि क्षेत्र में नशे के कारण अराजकता का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों के साथ ही अन्य क्षेत्रों से लोग शराब से लेकर चरस का सेवन करने पहुंच रहे हैं। कहा कि अराजक तत्वों के कारण महिलाएं अपना कामकाज छोड़ घरों में कैद होने को मजबूर हो गई हैं। मंगलवार को विधायक मयूख महर के नेतृत्व में महिलाओं ने एसपी लोकेश्वर सिंह को ज्ञापन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चैसर क्षेत्र में इन दिनों वृहद स्तर पर नशे का कारोबार चल रहा है। महिलाओं ने पुलिस से क्षेत्र में नशे पर पूर्णतया रोक लगाने की मांग की है। इस दौरान भुवन पांडे, महेंद्र लुंठी, त्रिलोक महर, गौरव महर, शंकर महर, अंजू, रेखा, रागिनी, शशिकला, निर्मला, कमला, भागीरथी, कलावती, रेनू, कविता आदि मौजूद रहे।

Related posts

बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा, 22 लोगों के मरने की सूचना

डरहम :इस खिलाड़ी के वल्र्ड कप खेलने पर सस्पेंस, 2 हफ्ते में साबित करनी होगी फिटनेस

मुख्यमंत्री ने 27 डिप्टी जेलरों तथा 285 बंदी रक्षकों को  वितरित किए नियुक्ति-पत्र  

Leave a Comment