पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड क्राइम

गंगनहर पटरी से देसी शराब की 60 पेटी बरामद

हरिद्वार(आरएनएस)। सिंचाई विभाग के खंडर हो चुके भवन के पास छिपाकर रखी गई साठ पेटी देसी शराब बरामद करते हुए ज्वालापुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि शराब के संबंध में अहम जानकारी मिली है। सीओ ज्वालापुर शांतनु पाराशर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगनहर पटरी पर सिंचाई विभाग के खंडर भवन के पास भारी मात्रा में देसी शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी रमेश तनवार की अगुवाई में पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा, जहां से शराब की साठ पेटियां बरामद की गई।

Related posts

भारी बारिश के अलर्ट के बीच  सचिव आपदा प्रबंधन ने की जनपदों की स्थिति की समीक्षा, दिये ये दिशा निर्देश  

मोरी में कौल महाराज मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में उमड़े श्रद्धालु  

क्या आप भी कोल्ड ड्रिंक की बोतल में पानी भरकर रखते हैं? अगर हां तो इस वजह से आज ही बंद कर दें

Leave a Comment