पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड क्राइम

गंगनहर पटरी से देसी शराब की 60 पेटी बरामद

हरिद्वार(आरएनएस)। सिंचाई विभाग के खंडर हो चुके भवन के पास छिपाकर रखी गई साठ पेटी देसी शराब बरामद करते हुए ज्वालापुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि शराब के संबंध में अहम जानकारी मिली है। सीओ ज्वालापुर शांतनु पाराशर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगनहर पटरी पर सिंचाई विभाग के खंडर भवन के पास भारी मात्रा में देसी शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी रमेश तनवार की अगुवाई में पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा, जहां से शराब की साठ पेटियां बरामद की गई।

Related posts

ढोक्टी गांव में गोशाला के पीछे भूस्खलन, छह बकरियों की मरने से मौत

रोड़बेज की बस की टक्कर से बाइक सवार एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर घायल

पीएनबी ने गर्व एवं देशभक्ति के साथ भारत का 79 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

admin

Leave a Comment