पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड क्राइम

उत्तराखंड : ससुर ने किया बहू से दुष्कर्म

PS,08,062022

थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर अपने ससुर पर दहेज मांगने और दुष्कर्म करने के आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कलियर थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह 2021 में हुआ था। महिला ने बताया कि उसके परिवार वालों ने उसके विवाह में करीब 30 लाख रुपये से अधिक खर्च किए थे और एक कार भी दहेज में दी थी। ससुर शादी में दिए गए दहेज से खुश नहीं हुआ और दहेज के लिए उसे बार-बार प्रताड़ित कर पांच लाख रुपये लाने की मांग कर रहा था। पैसे न लाने पर उसे व उसके पति को घर से बाहर निकाल दिया था। तीन जून को उसका ससुर रात को उसे अकेला देखकर उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोप लगाया कि ससुर से घटना की जानकारी किसी और को देने पर जान से मारने की धमकी दी। पांच दिन बाद वह थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने महिला की तहरीर पर उसके ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपी ससुर के खिलाफ दुष्कर्म, दहेज की मांग करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Edit

Related posts

उत्तराखण्ड : गन्ने का भुगतान नहीं किया तो मिल पर करेंगें तालाबंदी

हरिद्वार: परबतभाई सवाभाई पटेल के नेतृत्व में मंगलवार को स्टैण्डिंग कमेटी ऑन वाटर रिसॉर्सिस भारत सरकार ने हरिद्वार का भ्रमण किया।

मुख्यमंत्री धामी ने टनकपुर सहकारिता मेला का किया शुभारंभ

admin

Leave a Comment