पर्वत संकल्प
हरिद्वार

सरकार चली गरीब के द्वार कार्यक्रम के तहत राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल की अध्यक्षता में आयोजित किए गये बहुउद्वेश्य शिविर

हरिद्वार,30,09,2025

हरिद्वार(आरएनएस)। क्षेत्र की गरीब जनता की समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण करने के उद्वेश्य से मुख्यमंत्री पुष्कार सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल की अध्यक्षता में विधानसभा झबरेड़ा विकास खण्ड नारसेन के तीन गाँव खालसा बस्ती, नजरपुरा, सैदपुरा में बहुउद्वेश्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान एवं सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करायी गयी।
बहुउद्वेश्य शिविरों को सम्बोधित करते हुए राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने उपस्थित जनता से कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि गरीब जनता की जो भी समस्या है उसका निराकरण उन्हीं के बीच पहुंचकर  समाधान किया जाए इसी उद्वेश्य को सफल बनाने के लिए सरकार चली गरीब के द्वार कार्यक्रम के अनुसार बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण बहुउद्वेश्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें समाज कल्याण एवं सम्बन्धित अन्य विभाग द्वारा सहभागिता की गयी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में देश एवं प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है। तथा सभी वर्गों के लिए कहीं महत्वकांक्षी योजनाएं संचालित हो रही है। जिसके लिए उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि गरीब व्यक्तियों के लिय जो भी योजनाओं संचालित हो रही है उनका व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए उनका लाभ उन तक पहुचाने   सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार का कोई भी लापरवाहीं नहीं बरती जानी चाहिएं। तथा क्षेत्रवासियों से भी संचालित योजनाओ का लाभ लेने का आवाहन किया।
उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वसत करते हुए कहा कि इस बहुउद्वेश्य शिविर में जो भी समस्याएँ   दर्ज करायी गयी है उन्होंने सम्बन्धित विभागों से निराकरण कराया जाय उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों एवं सम्बन्धित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये है कि जिलास्तरीय समस्याओं का निस्तारण हेतु जिला मुख्यालय को प्रेषित किया जाए। तथा शासन स्तर की समस्याओं के निस्तारण हेतु शासन को प्रेषित किया जाएं। उन्होंने कहा कि इस बहुउद्वेश्य शिविर में खालसा से 17 समस्याएं  दर्ज करायी गयी। नजरपुरा से 25 एवं सैदपुरा से 25 इस तरह से कुल 67 समस्याएॅ दर्ज करायी गयी जिसमें से 16 समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया शेष 51 समस्याओं को निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को प्रेषित किया गया उन्होंने कहा कि आयोजित बहुउद्वेश्य शिविर में क्षेत्रवासी भारी संख्या में पहुंचे है तथा क्षेत्र एवं अपनी समस्याओं को प्राथमिकता से रखा गया है। क्षेत्र में बहुउद्वेश्य शिविर आयोजित करने के लिए क्षेत्रवासियों ने राज्य मंत्री का फूलमालाओं से स्वागत करते हुए उनका आभार एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी, समाज कल्याण सहित सम्बन्धित अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं भारी संख्या स्थानीय लोंग मौजूद रहें।

Related posts

हरिद्वार : संत शिरोमणि रविदास शोभायात्रा निकाली  

admin

इलाहाबाद हाईकोर्ट से पतंजलि को झटका: ₹273.5 करोड़ के GST जुर्माने पर रोक लगाने से इनकार, कंपनी की दलीलें खारिज

admin

परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

admin

Leave a Comment