उत्तराखण्ड

सीएम ने बहुउद्देशीय शिविर रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

देहरादून, आजखबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से डॉ. भीमराव अम्बेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह रथ 125 दिनों तक राज्य के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में 240 बहुउद्देशीय शिविरों के माध्यम से गरीब, जरूरतमंद एवं वंचित वर्ग के लोगों तक केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से ग्राम पंचायत एवं ब्लॉक स्तर की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जायेगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लाभार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविरों में जनपदों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में सभी लाभार्थी योजनाओं एवं सेवाओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर समाज कल्याण अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल, माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, पूर्व विधायक प्रणव चैंपियन सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

जिज्ञासा यूनिवर्सिटी में हुआ राष्ट्रीय मीडिया कॉन्क्लेव का आयोजन

admin

IN-SPACe को कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा (दोहरी श्रेणी) अर्थात पुरस्कार देने वाली संस्था और मूल्यांकन करने वाली संस्था के रूप में मान्यता दी गई

राज्य में फ़िल्म शूटिंग एवं फ़िल्म उद्योग में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है: डॉ. नितिन उपाध्याय

Leave a Comment