पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

दुबई में कारोबार कर रही महिला को दून में जमीन बेचने के झांसे में 36 लाख हड़पे

देहरादून(आरएनएस)।  दुबई में कारोबार कर रही महिला को दून में जमीन बेचने की डील कर 36.22 लाख रुपये हड़प लिए गए। मामले में महिला की शिकायत पर राजपुर थाना पुलिस ने सोमवार को तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि पहले विवादित जमीन दिखाई गई, इसके बाद दूसरी जमीन दिखाकर उसे किसी अन्य को बेच दिया गया। राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि सिनौला निवासी रीतिराज सिंह ने तहरीर दी। कहा कि वह पिछले 15 वर्षों से दुबई में व्यापार कर रही थीं। वर्ष 2018 में सुरेंद्र सिंह ने उन्हें गुनियाल गांव के पास एक जमीन दिखाई। 650 वर्गमीटर इस जमीन का डील 1.10 करोड़ में हुई। पीड़िता एडवांस 14 लाख रुपये दिए और जमीन की जांच पड़ताल कराई। इस दौरान वह विवादित निकली। इसके बाद आरोपी ने दूसरी जगह जमीन दिखाई, वह महिला को पसंद नहीं आई। इसके बाद द्वारा गांव में जमीन दिखाई गई। इसे खरीदने के लिए महिला ने 36.22 लाख रुपये एग्रीमेंट किया। विक्रेता सुरेंद्र सिंह निवासी समौली ने इस जमीन पर 17 जनवरी 2019 को महिला को कब्जा दे दिया। आरोपी ने धीरे-धीरे नकद और बैंक से पूरी रकम ले ली। रजिस्ट्री यह बात कहते हुए टालता रहा कि उसका दाखिल खारिज नहीं चढ़ा। महिला फरवरी 2026 में भारत लौटीं तो उन्हें पता लगा कि इस जमीन का बैनामा सुरेंद्र सिंह ने 27 जुलाई 2021 को भगवान सिंह नाम के किसी अन्य व्यक्ति को कर दिया है। पीड़िता ने जब अपनी जमीन पर चारदीवारी करने का प्रयास किया और बैनामे की मांग की गई। महिला ने दबाव बनाया तो आरोपी ने जमीन दिलाने की बात कही। 11 सितंबर को आरोपियों ने बैनामे के लिए तहसील बुलाया लेकिन वहां नहीं पहुंचे। बाद में जब पीड़िता लच्छीवाला स्थित आरोपी अरविंद सिंह के घर गईं तो आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता की और दोबारा वहां आने पर जान से मारने की धमकी दी। राजपुर एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि सुरेंद्र सिंह, भगवान सिंह और अरविंद सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

Related posts

पीठ दर्द और साइटिका से पाना है छुटकारा? रोजाना करें शलभासन का अभ्यास

admin

मुख्यमंत्री धामी ने द टॉसब्रिज स्कूल के संस्कार दिवस समारोह में विद्यार्थियों को संस्कारों, अनुशासन और जीवन मूल्यों का महत्व समझाया

admin

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने दरबार साहिब में टेका मत्था

admin

Leave a Comment