पर्वत संकल्प
हरिद्वार

हरिद्वार : संत शिरोमणि रविदास शोभायात्रा निकाली  

HamariChoupal,12,02,2025

 

हरिद्वार(आरएनएस)। धनपुरा, घिस्सुपुरा, कटारपुर, मिस्सरपुर, जियापोता, पंजनहेड़ी, अजीतपुर, बहादरपुर जट, पदार्था, रानीमाजरा, बादशाहपुर, शाहपुर, नसीरपुर कलां, एक्कड़ कलां, इब्राहिमपुर आदि गांवों में धूमधाम से संत शिरोमणि रविदास शोभायात्रा निकाली गई। हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र की विधायक अनुपमा रावत ने कई गांवों में शोभायात्राओं का शुभारम्भ किया। डा.भीमराव अम्बेडकर और रविदास समिति के युवा उत्थान समिति धनपुरा की शोभायात्रा रविदास मंदिर से धनपुरा बस स्टैंड से होकर शनिदेव मंदिर पहुंची। इसके बाद फेरुपुर से चौकी होकर वापस धनपुरा रविदास मंदिर पर संपन्न हुई। मुस्लिम समाज के सलीम अहमद, मुस्तफा अंसारी, प्रधान पति तस्लीम अहमद के नेतृत्व में लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। एसओ रविन्द्र कुमार के साथ पीएसी फोर्स भी तैनात रही। शोभायात्रा के दौरान पुलिस ने लाइव वीडियो रिकाडिंग भी कराई।

Related posts

हरिद्वार : विद्युत पोल और केबल में आग लगी फायर टीम ने काबू किया  

admin

एटीएम में पत्ती लगाकर रूपए निकालने के आरोप में तीन गिरफ्तार

admin

राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के जर्जर भवन का एक हिस्सा भर भराकर गिरा  

admin

Leave a Comment