पर्वत संकल्प
मनोरंजन

मनोरंजन : अजय देवगन ने दिखाई धमाल 4 की पहली झलक, फिल्म से मजेदार पोस्टर हुए जारी

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने अपनी आगामी कॉमेडी फिल्म धमाल 4 का पहला कैरेक्टर पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पोस्टर को देखकर साफ है कि फिल्म में पहले की तरह ही जबरदस्त कॉमेडी, हंगामा और रोमांच देखने को मिलेगा।
धमाल 4 का निर्देशन एक बार फिर इंद्र कुमार करेंगे। पोस्टर शेयर करते हुए अजय देवगन ने लिखा, इन दोनों का एक ही लक्ष्य है, सोना हासिल करना। इन पोस्टर में रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा और जावेद जाफरी की झलक दिखाई गई है।
रिपोट्रस के अनुसार, यह फिल्म पहले 17 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे एक हफ्ते पहले 10 जुलाई को रिलीज किया जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि 10 जुलाई का स्लॉट खाली है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से इस नई तारीख की आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है।
धमाल 4 का निर्देशन एक बार फिर इंद्र कुमार कर रहे हैं, जिन्होंने धमाल सीरीज की पिछली सभी फिल्में बनाई हैं। इस फिल्म को टी-सीरीज और देवगन फिल्म्स मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा और जावेद जाफरी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
इस बार फिल्म धमाल 4 में संजीदा शेख, अंजली आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर और रवि किशन जैसे कलाकार भी हंसी का तड़का लगाते हुए नजर आएंगे। इन पोस्टर्स के सामने आने के बाद से फैंस के बीच धमाल 4 को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

Related posts

एक मंच दो मिस वर्ल्ड विनर: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा और मानुषी छिल्लर की गर्मजोशी भरी मुलाक़ात!

admin

दो भागों में रिलीज होगी विजय देवरकोंडा की वीडी 12, निर्माता नागा वामसी ने खोले फिल्म से जुड़े कई राज

हाउसफुल 5 150 करोड़ी बनने से महज इतने कदम दूर, ठग लाइफ हुई बुरी तरह फुस्स

admin

Leave a Comment