पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

पौड़ी : पिंजरे में कैद हुआ गुलदार

पौड़ी-गढ़वाल,22,11,2025

पौड़ी। गढ़वाल वन प्रभाग की पोखड़ा रेंज के घंडियाल गांव में गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। पिंजरे में पकड़े गए गुलदार को रेंज दफ्तर लाया गया है। घंडियाल में बीती 15 नवंबर को एक महिला को गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया था। गुलदार के पिंजरे में कैद हो जाने स ग्रामीणों को कुछ राहत मिली है। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में अभी और भी गुलदार घुम रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ पिंजरे में पकड़ा गुलदार ही हमलावर था, यह भी साफ नहीं हो पाया है। वन विभाग ने गुलदार के हमले के बाद घंडियाल में भी पिंजरे लगाने के साथ ही टीम भी तैनात की थी। गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ अभिमन्यु सिंह ने बताया है कि घंडियाल में गुलदार देर रात पिंजरे में कैद हो गया। फिलहाल घंडियाल से गुलदार को रेस्क्यू कर लिया गया है। इसके बाद गुलदार का मेडिकल करवाया जा रहा है। पकड़ा गया गुलदार करीब 2 साल का है। गुलदार का डीएन जांच के लिए भेजा जाएगा।

Related posts

केप्री लोन्स ने महाकुंभ मेला 2025 में अनोखे वॉल आर्ट लैंडमार्क का उद्घाटन किया

अंकिता भंडारी हत्याकांड को तीन साल बीत गए, लेकिन पीड़ित परिवार को आज तक न्याय नहीं मिला : ज्योति रौतेला

admin

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 38वें राष्ट्रीय खेल के अंतर्गत रुद्रपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम वेलोड्रोम में साइकिलिंग पदक विजेताओं को मेडल प्रदान कर शुभकामनाएं दी।

admin

Leave a Comment