उत्तराखण्ड

सिडकुल में कंपनी के बाहर कर्मचारियों का धरना

हरिद्वार, Parvatsankalp,28,11,2022

सिडकुल की पेन बनाने वाली एक कंपनी के प्रबंधन ने अचानक कर्मचारियों को कंपनी बंद करने का फरमान सुना दिया। खुद को बेरोजगार होता देख सैकड़ों कर्मचारी भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में कंपनी के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए। कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। लेकिन न ही कंपनी प्रबंधन और न ही श्रम विभाग का कोई अधिकारी दोपहर तक कामगारों से वार्ता करने पहुंचा। कर्मचारियों का आरोप है कि वह कई वर्षों से कंपनी में कार्यरत हैं। अचानक कंपनी के फरमान से उनके सामने बच्चों के लालन-पालन का संकट खड़ा हो गया है। इतनी बड़ी तादात में कर्मचारी कहां जाएंगे। उधर कंपनी प्रबंधन ने किसी भी तरह से अपना पक्ष रखने से इंकार कर दिया है। कामगारों ने कहा कि कंपनी में डेढ़ हजार कर्मचारी कार्यरत थे। बिना किसी नोटिस अथवा सूचना के कर्मचारी को कंपनी से निकाल दिया है। ऐसी स्थिति में हजारों कर्मचारी कहा जाएंगे? इनके सामने रोजी रोटी के संकट खड़ा हो गया है।

Related posts

चारधाम यात्रियों की सुविधा के लिए ई-स्वास्थ्य धाम एप की शुरूआत : सीएस राधा रतूड़ी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पंतनगर, उधम सिंह नगर स्थित जी.बी पंत यूनिवर्सिटी परिसर में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

हर हर शंभु फेम भजन गायिका अभिलिप्सा पांडा ने की मुख्यमंत्री धामी से से भेंट

Leave a Comment