पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

मसूरी में तेज बारिश के साथ गिरे ओले, जनजीवन अस्त-व्यस्त

मसूरी, Parvatsankalp,12,10,2022

मसूरी में बुधवार को दोपहर 12.30 बजे करीब भारी बारिश के साथ ही ओले गिरे। इस कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मसूरी में बुधवार सुबह से अच्छी धूप खिली थी, लेकिन अचानक मौसम ने करवट बदली और बादल छा गए। बाजार में करवाचौथ की खरीदारी को लेकर रौनक थी, लेकिन बारिश और ओलावृष्टि से खरीदारी में खलल पड़ा। पर्यटक भी होटलों में लौट गए। बता दें कि मौसम विभाग ने बुधवार को राज्य के कई इलाकों में ओलावृष्टि को लेकर चेतावनी जारी की थी।

Related posts

मुख्यमंत्री धामी ने किया 9 हैल्थ एटीएम तथा 40 ट्रू नेट मशीनों का लोकार्पण

यात्रा और पर्यटन बना महिला समूहों की आर्थिकी का आधार  

इस खट्टी-मीठी ड्रिंक से मिलेगा कमाल का ग्लो, यहां जानें ग्लोइंग स्किन ड्रिंक का राज

Leave a Comment