पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

रविवार को भी नहीं मिली बिजली, पानी संकट से राहत

हल्द्वानी(आरएनएस)।   शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को बिजली और पानी का संकट देखने को मिला। गौलापार क्षेत्र में दो और वनभूलपुरा क्षेत्र में एक ट्यूबवेल खराब होने के कारण इनसे जुड़े क्षेत्रों में लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। विभागीय टैंकर से भी जरूरत के अनुसार पानी नही मिलने पर लोग निजी टैंकर मंगाने को मजबूर हैं। वहीं रविवार को ऊर्जा निगम ने बमेठा बंगर बरेली रोड फिडर से जुडे क्षेत्र में लाइन मेंटेनेंस के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक सप्लाई बंद रखी। चार घंटे तक बिजली नही होने से लोगो को दिक्कतों का सामना करना पडा। ऊर्जा निगम के ईई बेगराज सिंह ने कहा कि लाइन मेंटेनेंस के आपूर्ति बाधित होने की सूचना उपभोक्ताओं को पहले दी गई थी। इधर, जल संस्थान के सहायक अभियंता रविंद्र कुमार ने बताया कि ट्यूबवेल ठीक करने की कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

धामी सरकार की पहल,  सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प  

admin

बच्चा होने के बाद क्या आपको भी आता है बार-बार रोना चिड़चिड़ेपन और गुस्से के पीछे होती है खास वजह

admin

उत्तराखंड के पहले AI समर एरीना का भव्य शुभारंभ: सूचना महानिदेशक एवं MDDA उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने किया शुभारंभ

admin

Leave a Comment