पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर राज्यपाल  ने किया  ‘गार्गी नारी शक्ति’ चैटबॉट का औपचारिक लोकार्पण कर जनता को समर्पित  

देहरादून(आरएनएस)। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आज ‘गार्गी नारी शक्ति’ चैटबॉट का औपचारिक लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित यह चैटबॉट महिलाओं को कानूनी सहायता, करियर परामर्श, वित्तीय साक्षरता, सुरक्षा उपायों और स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित सहायता प्रदान करेगा, यह एप्लिकेशन प्ले स्टोर पर उपलब्ध रहेगा। दुर्गा अष्टमी के दिन राज्यपाल ने पूरे विधि-विधान से देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की।
उन्होंने कहा कि यह एक सुखद संयोग है कि नवरात्रि के इस पावन अवसर पर हम गार्गी चैटबॉट जैसे अभिनव तकनीकी पहल को हमारी मातृशक्ति को समर्पित कर रहे हैं। यह पहल नारी सशक्तीकरण को गति देने वाली है और उत्तराखण्ड की महिलाओं को डिजिटल माध्यम से सशक्त बनाएगी। राज्यपाल ने ‘गार्गी नारी शक्ति’ चैटबॉट को डिजिटल युग में महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि ‘गार्गी नारी शक्ति’ चैटबॉट महिलाओं को उनके अधिकारों और अवसरों के प्रति जागरूक बनाकर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करेगा।
राज्यपाल ने इस अभिनव पहल के लिए सिद्धार्थ माधव एवं उनकी टीम को बधाई दी और इस डिजिटल प्लेटफॉर्म को उत्तराखण्ड की महिलाओं के लिए लाभकारी बताया। इस अवसर पर प्रथम महिला गुरमीत कौर, अपर सचिव स्वाति एस. भदौरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

चमोली में छेड़छाड़ के आरोपी अतिथि शिक्षक का अनुबंध समाप्त,आरोपी शिक्षक के खिलाफ पोस्को के तहत चलेगा मुकदमा

admin

सिरदर्द होने पर आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगा आराम

admin

विकासनगर : पेयजल नहीं मिलने से परेशान लोगों ने एसडीओ को घेरा

admin

Leave a Comment