पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन करेगा बागेश्वर, तैयारियों को अंतिम रूप  

बागेश्वर(आरएनएस)।  कारगिल विजय दिवस के अवसर पर जनपद में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी एन.एस. नबियाल ने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रमों के सफल एवं गरिमामय आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अपर जिलाधिकारी ने शहीद स्मारक सहित सभी कार्यक्रम स्थलों पर साफ-सफाई, आकर्षक सजावट और आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। नगर पालिका को स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण तथा पुलिस विभाग को प्रातः आयोजित क्रॉस कंट्री रैली और प्रभातफेरी के दौरान सुचारु यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
बैठक में बताया गया कि 26 जुलाई को प्रातः 6 बजे भागीरथी बायपास से डिग्री कॉलेज गेट तक क्रॉस कंट्री रेस आयोजित होगी। इसके बाद सुबह 8 बजे नुमाइशखेत से प्रभातफेरी निकाली जाएगी। प्रातः 9 बजे तहसील परिसर स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी तथा इसके उपरांत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित होगा।
मुख्य समारोह प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट रोड स्थित संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में होगा। कार्यक्रम में कारगिल शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा तथा देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। अपर जिलाधिकारी ने सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने और कार्यक्रम को गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
बैठक में उपजिलाधिकारी प्रियंका रानी, सहायक अधिकारी सूबेदार मेजर आनंद गिरी, कल्याण कार्यकर्ता कैलाश पंत, दिलीप खेतवाल, पुलिस उपाधीक्षक अजय साह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

नैनीताल : हल्द्वानी से डीडीहाट जा रही बस पलटी; एक की मौत, 8 यात्री घायल

admin

गर्भवती को अस्पताल ला रही एंबुलेंस मकान की छत पर पलटी

गढ़वाल सांसद तीरथ ने किए बाबा केदार के दर्शन  

Leave a Comment