पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

दीनदयाल उपाध्याय मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना, 28 श्रद्धालु पांच दिवसीय यात्रा पर गंगोलीहाट रवाना

नई टिहरी(आरएनएस)। दीनदयाल उपाध्याय मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत नैनबाग से 28 वरिष्ठ श्रद्धालुओं का दल बृहस्पतिवार को गंगोलीहाट, पिथौरागढ़ के लिए रवाना हुआ। पांच दिन की इस धार्मिक यात्रा पर निकले दल को जिला पंचायत सदस्य राम दयाल शाह और क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेंद्र सिंह पंवार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला पर्यटन विकास अधिकारी सोबत सिंह राणा ने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालु गंगोलीहाट और आसपास के धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे। उनके आने-जाने के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम की बस की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। यात्रा में एक गाइड भी साथ रहेगा। श्रद्धालुओं के ठहरने और भोजन का इंतजाम गढ़वाल मंडल विकास निगम और कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से निःशुल्क किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष योजना के तहत अब तक 125 से 130 श्रद्धालुओं को बदरीनाथ, गंगोत्री, रीठा मीठा साहिब, जागेश्वर, कालीमठ और गंगोलीहाट समेत विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा कराई जा चुकी है। योजना का उद्देश्य 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की निःशुल्क यात्रा का अवसर उपलब्ध कराना है।

Related posts

घोलतीर बस दुर्घटनाः एक और शव बरामद

admin

मुख्यमंत्री ने किया  ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल के 12वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ

admin

नारियल तेल के जरिए दूर हो सकते हैं त्वचा के दाग-धब्बे, जानिए इस्तेमाल करने के तरीके

admin

Leave a Comment