देहरादून

देहरादून में पहली बार होगी ब्लूबेरी की खेती, 10 किसानों के साथ शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट

देहरादून में पहली बार होगी ब्लूबेरी की खेती, 10 किसानों के साथ शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट
देहरादून, 9 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के नेतृत्व में उद्यान विभाग द्वारा सहसपुर ब्लॉक के 10 किसानों का चयन कर इस परियोजना की शुरुआत की गई है।
जिलाधिकारी ने बताया कि सहसपुर क्षेत्र की जलवायु और भौगोलिक परिस्थितियां ब्लूबेरी उत्पादन के लिए उपयुक्त पाई गई हैं। चयनित किसानों को 500 वर्गमीटर क्षेत्र में खेती के लिए 500 ब्लूबेरी पौधे 80 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराए जाएंगे। किसानों को वैज्ञानिक खेती, सिंचाई प्रबंधन और उत्पादन तकनीकों का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
मुख्य उद्यान अधिकारी डी.के. तिवारी ने बताया कि ब्लूबेरी एक उच्च मूल्य वाली फसल है, जिसकी बाजार में कीमत 1000 से 1500 रुपये प्रति किलोग्राम तक रहती है। नाबार्ड के सहयोग से चयनित गांवों में पॉलीहाउस स्थापित कर खेती कराई जाएगी। ब्लूबेरी के पौधे लगभग दो वर्ष में फल देना शुरू कर देते हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि परियोजना सफल होने पर इसे क्लस्टर स्तर पर विस्तारित किया जाएगा। इससे देहरादून को ब्लूबेरी उत्पादन के नए केंद्र के रूप में विकसित करने के साथ किसानों को आय का नया और लाभकारी स्रोत उपलब्ध होगा। जिला प्रशासन किसानों को तकनीकी सहायता के साथ उनकी उपज के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य करेगा।

Related posts

एबीवीपी के देहरादून जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों के विजयी प्रत्याशियों ने मुख्यमंत्री से  भेंट की

admin

आपदा प्रभावित फूलेत गांव से गंभीर बीमार व्यक्ति को जिला प्रशासन ने एयर एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

admin

डार्क चॉकलेट खाने से मधुमेह का खतरा कम हो सकता है, लेकिन दूध से नहीं

Leave a Comment