पर्वत संकल्प
देहरादून

अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्यवाही, बहुमंजिले भवन को किया सील

18,09,2025

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा आज मालसी-सिनोला-मसूरी रोड पर अवैध रूप से किए जा रहे बहुमंजिले भवन निर्माण पर बड़ी कार्रवाई की गई। जै पात्रा द्वारा किए जा रहे इस अवैध निर्माण को मौके पर सील कर दिया गया है। एमडीडीए की यह कार्रवाई अवैध निर्माण पर अंकुश लगाने और शहर के व्यवस्थित विकास को सुनिश्चित करने की दिशा में एक ठोस कदम है।
कार्यवाही के दौरान सहायक अभियंता शैलेन्द्र सिंह रावत, अवर अभियंता सचिन तोमर एवं उमेश वर्मा तथा सुपरवाइजर मौके पर मौजूद रहे।
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा शहर के सौंदर्य और संतुलित विकास के लिए अवैध निर्माण को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्राधिकरण लगातार निगरानी कर रहा है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। जनता से भी अपील है कि वे किसी भी प्रकार के निर्माण से पहले अनुमोदन अवश्य प्राप्त करें।एमडीडीए द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाइयाँ निरंतर जारी रहेंगी।

Related posts

यह मैराथन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि सीमावर्ती लोगों को सम्मान, स्थानीय पहचान और पर्यटन क्षेत्र में स्थायी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का सशक्त माध्यम है : धामी

admin

देहरादून : महिला कांग्रेस का सीएम आवास कूच, लाल कपड़ों में किया प्रदर्शन  

admin

जमीन विवाद में फिर घिरे पूर्व जिला पंचायत सदस्य पहलवान

Leave a Comment