उत्तराखण्ड देहरादून

मुख्यमंत्री एवं पत्नी गीता धामी ने मनाया करवा चौथ।

उत्तराखंड,10,10,2025

 

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी धर्मपत्नी गीता धामी ने बुधवार को करवा चौथ का व्रत पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित किया गया, जहाँ दंपति ने विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की।

मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने भगवान शिव और माता पार्वती के समक्ष प्रदेश के सभी नागरिकों की सुख-शांति, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करते हुए प्रार्थना की।

रात्रि में, चंद्रोदय के बाद, गीता धामी ने चंद्रमा को अर्घ्य देकर विधिपूर्वक व्रत का समापन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी उनके साथ थे।

इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया के माध्यम से समस्त प्रदेशवासियों को करवा चौथ की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह त्योहार पारिवारिक सद्भाव और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है।

Related posts

देवभूमि पत्रकार यूनियन द्वारा मनाया गया पत्रकारिता दिवस एवं अभिनंदन समारोह  

पौड़ी में चिकित्सकों को पर्याप्त व्यवस्था हो: महाराज

स्वास्थ्य विभाग को मिले 40 और नर्सिंग अधिकारी

Leave a Comment