पर्वत संकल्प
देहरादून

एबीवीपी के देहरादून जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों के विजयी प्रत्याशियों ने मुख्यमंत्री से  भेंट की

देहरादून(आरएनएस)।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के  देहरादून जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों के विजयी प्रत्याशियों ने मुख्यमंत्री आवास में भेंट की। मुख्यमंत्री ने  सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि युवा ही देश और राज्य की प्रगति की असली शक्ति हैं, और उनकी सक्रिय भागीदारी से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। विजयी प्रत्याशियों ने मुख्यमंत्री को अपनी आगामी योजनाओं और छात्र समाज के हित में किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने उन्हें मार्गदर्शन और सहयोग देने का आश्वासन देते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं के विकास और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

Related posts

मुख्यमंत्री के निर्देश पर आपदाग्रस्त अंतिम गांव बटोली दौरे पर प्रथम पंक्ति में पहुचें डीएम  

admin

सीएम धामी को दिल्ली मे स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली में रहने वाले राज्य के प्रवासियों में उत्साह का माहौल : महेंद्र भट्ट

मुख्यमंत्री धामी ने किया  हैलो हल्द्वानी 91.2 एफ.एम. सामुदायिक रेडियो मोबाइल एप का लोकार्पण  

admin

Leave a Comment