उत्तराखण्ड

लोहाघाट में जिला जेल के विरोध में निकली रैली

चम्पावत, parvatsankalp,28,11,2022

छमनियां लोहाघाट में प्रशासन की ओर से जिला जेल निर्माण की कवायद का स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। सुंई क्षेत्र के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने विरोध में रैली निकाली। उन्होंने क्षेत्र में जेल नहीं विकास दो के नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन भी किया। सुंई गांव में खैंसकांडे के ग्राम प्रधान भुवन चौबे के नेतृत्व में पांच गांव सुंई के लोगों ने एकत्र होकर जिला जेल बनाने की कवायद पर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रैली निकाली। उन्होंने जेल नहीं विकास दो, राजकीय पॉलीटेक्निक को इंजीनियरिंग कॉलेज का दर्जा दो, कृषि विज्ञान केंद्र को कृषि महाविद्यालय का दर्जा दो, साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने को पैराग्लाइडिंग आदि का प्रशिक्षण देने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई। ग्रामीणों ने कहा कि चम्पावत जिले की जेल जिला मुख्यालय में बननी चाहिए। लोहाघाट के आसपास या छमनिया में जेल बनाया जाना अभिशाप हो सकता है। उन्होंने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि अगर प्रशासन ने जेल बनाने के लिए कोई अगला कदम उठाया तो वह उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Related posts

मुख्य सचिव रतूड़ी ने अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की

प्रधानाचार्य और उपाचार्य को वापस लाने की मांग को अभिभावकों का धरना-प्रदर्शन

भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध  मुख्य सचिव  

admin

Leave a Comment