पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री आवास में आयोजित हुआ होली मिलन कार्यक्रम

देहरादून, Parvatsankalp,07,03,2023

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा होली के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों, समाजसेवियों, मीडिया तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों तथा अधिकारियों ने भागीदारी कर मुख्यमंत्री को होली की बधाई दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आत्मीयता के साथ सभी से मिले तथा होली की शुभकामना दी। मुख्यमंत्री ने उमंग और आपसी सौहार्द के पर्व को आपसी सद्भाव तथा भाईचारे के साथ मनाने की सभी से अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति आपसी भाईचारे का संदेश देती है। होली के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख शांति एवं समृद्धि के साथ खुशहाल जीवन की भी कामना की।

Related posts

खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां

admin

मुख्यमंत्री धामी ने की शहीद टीकम सिंह नेगी के परिजनों से भेंट, परिजनों को दिया हर सम्भव सहयोग का भरोसा

कैजुअल कपड़ों के साथ इन 5 फुटवियर्स को पहनें, लगेंगी सबसे ज्यादा खूबसूरत

admin

Leave a Comment