पर्वत संकल्प
Uncategorized

अवैध खनन और ओवर लोडिंग में चार डंपर सीज

विकासनगर। कोतवाली पुलिस और वन विभाग ने हिमाचल प्रदेश की सीमा पर लगी कुल्हाल चौकी बैरियर पर अवैध खनन और खनन की ओवर लोडिंग के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध खनन से भरे और ओवर लोडिंग में चार डंपर पकड़ कर सीज कर दिए हैं। देर रात बुधवार को कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कुल्हाल पुलिस व वन विभाग ने सीमा बैरियर पर हिमाचल प्रदेश की ओर से आने वाले खनन से भरे वाहनों की तलाशी शुरू की। तलाशी के दौरान खनन से भरे चार डंपर ऐसे मिले, जिनके चालकों के पास खनन सामग्री से संबंधित दस्तावेज नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने उक्त वाहनों में भरी खनन सामग्री को अवैध घोषित कर दिया। यही नहीं खनन के वाहनों में जो खनन सामग्री भरी गयी थी, वह निर्धारित मात्रा से तीन गुना से अधिक थी। पुलिस ने चारों डंपरों को कब्जे में लेकर उन्हें अवैध खनन व ओवर लोडिंग में सीज कर दिया है। कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि अवैध खनन और ओवर लोडिंग की रिपोर्ट बनाकर कार्रवाई की संस्तुति सहित जिला प्रशासन को भेज दी गयी है। साथ ही खनन सामग्री की ओवर लोडिंग कर राज्य को आर्थिक नुकसान पहुंचाने वालों को भी नहीं बख्शा जायेगा। पुलिस की टीम में चौकी प्रभारी कुल्हाल दीनदयाल सिंह, कांस्टेबल सुरेश रावत, नरेश पंवार, विकासकुमार व वन कर्मी शामिल रहे।

Related posts

प्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने हेतु सरकार दृढ़ संकल्पित है ;मुख्यमंत्री

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने शहीद पुलिस जवानों को दी श्रद्धांजलि।

उत्तराखण्ड को “जैविक राज्य“ के रूप में पहचान दिलाने हेतु प्रभावी पहल की जा रही है : सीएम धामी

Leave a Comment