उत्तराखण्ड

कपड़े बदलती महिलाओं की वीडियो बनाने वाले आरोपी को धुनाई के बाद पुलिस को सौंपा

देहरादून,05,07,2022

 

 

मालदवेता में नदी किनारे स्नान के बाद कपड़े बदल रही महिलाओं की फोन में अश्लील वीडियो बनाने के आरोपी को पकड़ लिया गया। उसकी पहले मौके पर पिटाई की गई। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान आरोपी के मोबाइल में कपड़े बदलती महिलाओं की रिकार्ड की गई वीडियो मिली। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र निवासी व्यक्ति रविवार को अपने परिवार के साथ मालदेवता गए थे। परिवार की महिलाएं नहाने के बाद एक किनारे जाकर कपड़े बदलने लगी। आरोप है कि इस दौरान एक युवक अपने मोबाइल से छिपकर उनकी वीडियो बना रहा था। देखा तो वह भागने लगा। पीछाकर उसे पकड़ लिया गया। इस दौरान आरोपी के मोबाइल में देखा तो महिलाओं का वीडियो बना हुआ था। इस पर आरोपी की पिटाई की गई। इसके बाद उसे रायपुर थाना पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने पीड़ित परिवार के एक व्यक्ति की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। उसकी पहचान रहमान (19) पुत्र इरफान निवासी इंदर रोड, डालनवाला के रूप में हुई। आरोपी को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Related posts

सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99 वां संस्करण सुना

राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर विकास और कार्यान्वयन ट्रस्ट की शीर्ष मॉनिटरिंग अथॉरिटी की दूसरी बैठक में सीएम धामी ने किया सचिवालय से वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग

फायरिंग और पथराव मामले में दो आरोपी भाई गिरफ्तार 

Leave a Comment