पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

कपड़े बदलती महिलाओं की वीडियो बनाने वाले आरोपी को धुनाई के बाद पुलिस को सौंपा

देहरादून,05,07,2022

 

 

मालदवेता में नदी किनारे स्नान के बाद कपड़े बदल रही महिलाओं की फोन में अश्लील वीडियो बनाने के आरोपी को पकड़ लिया गया। उसकी पहले मौके पर पिटाई की गई। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान आरोपी के मोबाइल में कपड़े बदलती महिलाओं की रिकार्ड की गई वीडियो मिली। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र निवासी व्यक्ति रविवार को अपने परिवार के साथ मालदेवता गए थे। परिवार की महिलाएं नहाने के बाद एक किनारे जाकर कपड़े बदलने लगी। आरोप है कि इस दौरान एक युवक अपने मोबाइल से छिपकर उनकी वीडियो बना रहा था। देखा तो वह भागने लगा। पीछाकर उसे पकड़ लिया गया। इस दौरान आरोपी के मोबाइल में देखा तो महिलाओं का वीडियो बना हुआ था। इस पर आरोपी की पिटाई की गई। इसके बाद उसे रायपुर थाना पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने पीड़ित परिवार के एक व्यक्ति की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। उसकी पहचान रहमान (19) पुत्र इरफान निवासी इंदर रोड, डालनवाला के रूप में हुई। आरोपी को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Related posts

देहरादून 16 जून, प्रदेश अध्यक्ष भट्ट एवं पूर्व सीएम डॉ निशंक के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय सैकड़ों वरिष्ठ लोगों के भाजपा जॉइन करने के साथ ही पार्टी सदस्यता अभियान तीसरे चरण में प्रवेश कर गया है ।

सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग पर्यावरण व मानव जीवन के लिए खतरनाक

रुद्रप्रयाग : बजीरा में पांडव लीला के 13वें दिन हुआ चक्रव्यूह का मंचन

Leave a Comment