पर्वत संकल्प
मनोरंजन

हिंदी ग़ज़ल – जसवीर सिंह हलधर

देश के ध्वज का हमेशा मान होना चाहिए ।

राष्ट्र गरिमा का सभी को भान होना चाहिए ।

 

रात दिन जो सरहदों को सींचते हैं खून से ,

उन शहीदों का सदा सम्मान होना चाहिए ।

 

देवताओं की तरह पूजा करे हर नागरिक ,

हर गली हर गांव में यश गान होना चाहिए ।

 

लिख गए जो वीर गाथा काल के भी भाल पर ,

उन शहीदों पर हमें  अभिमान होना चाहिए ।

 

गल रहे नित बर्फ में जो जल रहे बारूद में ,

काम है कितना जटिल ये ध्यान होना चाहिए ।

 

जिन जवानों ने जवानी राष्ट्र हित में वार दी ,

याद में उनकी बड़ा स्थान होना चाहिए ।

 

राजगद्दी के  लिए जो एकता खंडित करे ,

उस बशर का हर तरफ अपमान होना चाहिए ।

 

जाति मजहब नाम पर फिरकापरस्ती बंद हो ,

बस तिरंगा कौम का परिधान होना चाहिए ।

 

एक ही आवाज आये हर शहर हर गांव से ,

देश का इस विश्व में उत्थान होना चाहिए ।

 

देश हित लिखता रहूँ मेरी यही है कामना ,

गीत “हलधर” राष्ट्र को वरदान होना चाहिए ।

– जसवीर सिंह हलधर, देहरादून

Related posts

हिन्दू संस्कृति के प्रखर समर्थक थे वीर सावरकर – कालिका प्रसाद सेमवाल

admin

मनोरंजन : फिल्म कुशी के ट्रेलर हुआ रिलीज, विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु की केमिस्ट्री ने जीता दिल

यूक्रेन से आए छात्रों से मशहूर पॉप सिंगर दलेर मेंहदी ने की मुलाकात, पीएम मोदी के लिए कही ये बात

admin

Leave a Comment