पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड क्राइम

हरिद्वार : नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ नाबालिग के पिता की शिकायत पर नामजद केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपित युवक घर से फरार है। घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है। थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी घर से कुछ दूर रास्ते से अपने घर आ रही थी। आरोप है कि यहां पर गांव के ही एक युवक ने उसे पकड़ लिया और झाड़ियों में खींचने का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। आरोप है कि युवक ने 13 वर्षीय नाबालिग के साथ मारपीट व गाली-गलौज की। थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया कि नाबालिग के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Related posts

हरिद्वार ; पतंजलि गुरुकुलम के शिलान्यास आज, रक्षा मंत्री पहुंचेंगे

उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम

admin

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली उत्तराखंड सदन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात का 101वां संस्करण सुना।

Leave a Comment