पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

हरिद्वार : एसएमजेएन पीजी कॉलेज में हुआ जश्ने-चन्द्रयान-3 कार्यक्रम आयोजित

हरिद्वार। चन्द्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता पर एसएमजेएन पीजी कॉलेज में जश्ने-चन्द्रयान-3 कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि यह सफलता भारत की अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में क्षमता और शक्ति का प्रमाण है। अतंरिक्ष में भारत की उपलब्धि अब अभूतपूर्व ऊंचाईयों को छू चुकी है।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी ने कहा कि इसरो के वैज्ञानिकों ने अपनी मेहनत और ज्ञान के बल पर समस्त देशवासियों का मस्तक पूरे विश्व में ऊंचा कर दिया है। समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. जगदीश चन्द्र आर्य ने कहा कि चन्द्रयान-3 की सफलता के बाद देशभर में खुशी की लहर है, देश और इसरो के वैज्ञानिकों ने इतिहास रच दिया है। इस अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं में नैंसी, महक, अंजली, अपराजिता, मेहताब आलम, इर्शिका, कुणाल धवन द्वारा गीत व कविता प्रस्तुत की गयी। अंजली गोत्रा को राष्ट्रीय स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता में चयनित होने पर, साक्षी राणा को दून विश्वविद्यालय में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर प्रथम स्थान प्राप्त करने तथा अपराजिता को 75 कविताओं का काव्य संग्रह की रचना करने के लिए प्राचार्य द्वारा सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. मन मोहन गुप्ता, विनय थपलियाल, डॉ. नलिनी जैन, डॉ. सुषमा नयाल, संदीप रावत, रविन्द्र सिंह, रिंकल गोयल, डॉ. शिव कुमार चैहान, डॉ. मनोज कुमार सोही, डॉ. मिनाक्षी शर्मा, डॉ. लता शर्मा, डॉ. मोना शर्मा, डॉ.आशा शर्मा, डॉ. सरोज शर्मा, डॉ. पल्लवी आदि मौजूद थे।

Related posts

पर्यावरण बचाने को प्लास्टिक को त्यागें: राज्यपाल

ऐपण के जरिए कला संरक्षण के साथ ही रोजगार प्रदान कर रही एकता

कोर्ट ने प्रदेश सरकार व वन विभाग से पूछा.. लीज नवीनीकरण के क्या हैं नियम

Leave a Comment