पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड सेहत

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से सिक्स सिग्मा मेडिकल टीम को बद्रीनाथ, रुद्रनाथ व हेमकुण्ड साहिब यात्रा में निशुल्क मेडिकल सेवाओं हेतु रवाना किया ।

23,04,2023

 

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि  केदारनाथ एवं  बद्रीनाथ धाम में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विस की टीम बधाई के पात्र है। राज्य सरकार की ओर से धाम में दी जाने वाली सेवाओं के लिए चिकित्सा टीम को सभी सुविधाएं दी जाएगी। जिससे यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे़ । मुख्यमंत्री ने सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विस टीम के हाई एल्टीट्यूड में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

सिक्स सिग्मा हाई ऐल्ट्टियूड मेडिकल सर्विस के मेडिकल निदेशक डाॅ. प्रदीप भारद्वाज ने कहा कि इस बार मेडिकल टीम यात्रा के दौरान ज्यादातर पाॅर्टेबल मेडिकल इक्यूपमेंट का इस्तेमाल करेगी, जिससे यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा दी जा सके। डॉ० परवेज़ अहमद ने बताया की इस बार यात्रा में मेडिकल सेवा देने के लिए सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर की ओर से 45 से अधिक मेडिकल स्टाफ को लगाया जाएगा, जिसमें क्रीटिकल केयर, कार्डियो, मेडिसिन, महिला रोग, रेसप्रेटरी, माउंटेन मेडिसिन के विशेषज्ञ भी अपनी सेवाएं देंगे।

Related posts

संगिनी क्लब ने शिवभक्तों को बांटे फल

अल्मोड़ा : पर्वतीय पर्यावरण, पारिस्थितिकी के क्षेत्र में वैश्विक उत्कृष्टता केन्द्र के रूप में विकसित करना आगामी लक्ष्य: प्रो० सुनील नौटियाल

स्थाई नियुक्ति देने पर असिस्टेंट प्रोफेसरों ने किया स्वास्थ्य मंत्री को सम्मानित

Leave a Comment