पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने लोहिया हेड, खटीमा में  जनता से संवाद कर सुनी जनसमस्याए  

देहरादून(आरएनएस)।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कैम्प कार्यालय लोहिया हेड, खटीमा में आम जनता से संवाद कर जन समस्याएं सुनी मुख्यमंत्री ने सम्बंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित समाधान अधिकारियों का नैतिक दायित्व है। जनसमस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान हो इस पर अधिकारियों को विशेष ध्यान देना होगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, निवर्तमान उपाध्यक्ष किसान आयोग राजपाल सिंह, रमेश चंद्र जोशी, निवर्तमान मंडी अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत, सांसद प्रतिनिधि दीपक तिवारी, ब्लॉक प्रमुख रणजीत सिंह नामधारी, सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

ओडिशा मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवे की वन्यजीव-अनुकूल विशेषताओं का जायज़ा लिया  

admin

ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट-2023 के तहत अब तक हो चुकी है 71 हजार करोड़ की परियोजनाओं की ग्राउण्डिग : मुख्यमंत्री

स्वरोजगार देने के क्षेत्र में हो रहा विशेष कार्य  

admin

Leave a Comment