पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

पथरी और लक्सर पुलिस ने चोरी की 21 बाइकों के साथ छह आरोपियों को पकड़ा  

हरिद्वार(आरएनएस)।  पथरी और लक्सर पुलिस ने चोरी की 21 बाइकों के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी बाइक चोरी कर दूसरे जिलों में बेचते थे। पथरी थाना क्षेत्र 15 और लक्सर कोतवाली क्षेत्र से चोरी की छह बाइक बरामद हुई। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने थाना पथरी में बाइक चोरी का खुलासा किया। बताया कि बाइक चोरी की घटनाओं के खुलासे के निर्देश दिए गए थे। पथरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इकरार उर्फ मिर्ची पुत्र जमशीद निवासी बादशाहपुर को रहमान अली पुत्र तजजुमल निवासी नसीरपुर कलां, सरफराज अली पुत्र सय्याद को चोरी की बाइक के साथ शाहपुर बस अड्डे के पास से पकड़ा। पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर रानीमाजरा के जंगल में बने एक मकान से 15 चोरी की बाइक को बरमाद किया गया।

Related posts

घनसाली में कैबिनेट मंत्री अग्रवाल के खिलाफ प्रदर्शन  

admin

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पंतनगर, उधम सिंह नगर स्थित जी.बी पंत यूनिवर्सिटी परिसर में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

पटना (बिहार) में नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हुए सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री धामी  

admin

Leave a Comment