पर्वत संकल्प
Uncategorized

चुनाव के दौराना पौधरोपण भी किया

नई टिहरी(आरएनएस)। विभिन्न अवसरों पर पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण का संदेश देने वाले वृक्षमित्र व शिक्षक डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी ने लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान पार्टी के साथ देवप्रयाग विधानसभा के अंतर्गत राजकीय जूनियर हाईस्कूल सुंद्राणा कीर्तिनगर मतदान बूथ पर सेक्टर मजिस्ट्रेट अरविंद सिंह व पुलिस अधिकारी राजेंद्र शुक्ला के साथ अनार और बोटल ब्रास के पौधों का रोपण किया। जीआईसी मरोड़ा में भूगोल के प्रवक्ता पद पर कार्यरत डा सोनी की गढ़वाल संसदीय क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के तहत बतौर पीठासीन अधिकारी ड्यूटी लगी थी। इस दौरान उन्होंने जूनियर हाई स्कूल सुंद्राणा में पोलिंग पार्टी के साथ बूथ पर पौधरोपण किया।

Related posts

मॉक ड्रिल : अचानक बारिश होने के कारण गंगा नदी का जल स्तर लगातार बढ़ने की वजह से, विष्णुघाट, सर्वानन्द घाट-एनएच ब्रिज का क्षतिग्रस्त होने तथा दुधियाबन्ध(ठोकर नम्बर-1) में बाढ़ की स्थिति पैदा होने की मिली सूचना  

नींबू का इस्तेमाल करने का यह है सही तरीका, इन खाने वाली चीजों के साथ कॉम्बिनेशन करने से बचें

हादसा: उत्‍तराखण्‍ड में टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा में गिरा, 14 की मौत,  

Leave a Comment