पर्वत संकल्प
Uncategorized

चन्द्रयान-3 की सफल लॉचिंग पर महाराज ने दी बधाई

देहरादून। चन्द्रयान-3 की सफल लॉचिंग पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने इसरो के वैज्ञानिकों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है।

आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चन्द्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग के ऐतिहासिक अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने इसरो के वैज्ञानिकों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इसरो के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत के परिणाम स्वरूप “मेक इन इंडिया” का यह मिशन कामयाब रहा है।

श्री महाराज ने कहा कि चन्द्रयान-3 के प्रक्षेपण के साथ ही अमेरिका चीन और तत्कालीन सोवियत संघ के बाद भारत चौथा ऐसा देश बन जाएगा जिसने चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की महारत हासिल की है। उन्होंने कहा कि यह मेक इन इंडिया का एक सफलतम उदाहरण है।चन्द्रयान-3 के प्रक्षेपण से हम अन्य देशों के सैटेलाइट भी अंतरिक्ष में स्थापित कर पाएंगे, जिसका आने वाले समय में हमें व्यवसायिक लाभ भी प्राप्त होगा।

Related posts

जिलाधिकारी डा0 आर राजेश कुमार ने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध खनन, भण्डारण एवं अवैध परिवहन की सूचनाओं पर नियमित छापेमारी करते हुए कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

वीगन डाइट फॉलो कर रहे हैं तो बनाकर खाएं ये बर्गर, आसान हैं इनकी रेसिपी

देहरादून : 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने राजभवन एवं परेड ग्राउंड में फहराया राष्ट्रीय ध्वज  

Leave a Comment